CG में नर्स से रेप का मामला: शादी डाट कॉम के जरिए हुई थी पहचान… खुद को डाक्टर बताकर वार्ड ब्वाय ने किया नर्स से रेप… शादी का झांसा देकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार

CG में नर्स से रेप का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खुद को एम्स का डॉक्टर बता कर प्राइवेट अस्पताल की नर्स से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पीड़िता की पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

अभनपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए पीड़ित नर्स और आरोपित बार्ड बाय की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी का नाम निलेश मांडे बताया जा रहा है।

इस बीच आरोपित पीड़िता को अभनपुर इलाके में अपने परिचित के घर लेकर गया, जहां शादी का झूठा वादा कर उसके साथ संबंध बनाया। लेकिन पीड़ित नर्स को आरोपित वार्ड बाय की जब सच्चाई पता चली कि वह कोई डाक्‍टर नहीं है। दो साल पहले किसी निजी अस्‍पताल में वार्ड बाय था, तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...