मेयर नीरज का बड़ा दिल: ऑफिस के बाहर मिले बुजुर्ग को दिया वॉकर…अब बुजुर्ग को चलने में हो रही आसानी, वॉकर से मिली बड़ी राहत

भिलाई। महापौर नीरज पाल के प्रयत्न से एक बुजुर्ग व्यक्ति जो चलने में असहाय था उसे वाकर मिल गया है जिसके चलते, उन्हें आने जाने में अब परेशानी नहीं होगी। दरअसल जब महापौर नीरज पाल अपने कार्यालय से निकल रहे थे उसी दौरान बाहर में उन्हें एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसका नाम डीपी तिवारी है वह नजर आए।

महापौर ने उस बुजुर्ग का हाल जाना और निगम में आने का कारण पूछा। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उसका वाकर टूट जाने की वजह से उसे चलने में तकलीफ हो रही है। वहीं उसने बताया कि कहीं भी आने-जाने में उसे भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वाकर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसके मरम्मत में भी कठिनाई हो रही है।

उसने बताया कि एक वाकर मिल जाने से उसकी आने जाने की समस्या दूर हो जाएगी। इतना सुनते ही महापौर ने निगम के समाज कल्याण विभाग को बुजुर्गों की सहायता के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को तत्काल वाकर उपलब्ध कराया गया। वाकर मिलते ही बुजुर्ग व्यक्ति के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने सहायता के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। जब बुजुर्गों को वाकर प्रदान किया गया तो इस दौरान वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...