ब्रेकिंग: मिराज की तरह चोपड़ा पेट्रोल पंप सील; BSP ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 7 करोड़ बकाया नहीं दिया, कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

  • BSP नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट (ED) की कार्रवाई
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्रवाई
  • इंफोर्समेंट विभाग की इस कार्यवाही से टाउनशिप में मचा हड़कंप

भिलाई। भिलाई में आज सुबह-सुबह भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट (ED) ने सेक्टर-10 स्थित भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन आयल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित चोपड़ा पेट्रोल पंप को सील बंद कर दिया है। इंफोर्समेंट यूनिट के प्रभारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेना बकाया था। इंफोर्समेंट विभाग की इस कार्यवाही से टाउनशिप में हड़कंप मचा हुआ है।

देखिये वीडियो :-

इसके एवज में न्यायालय से डिग्री पास होने के उपरांत आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र विभाग के इंफोर्समेंट विभाग ने आज दस्ते के साथ उपस्थित होकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अपना पक्ष रखने का प्रयास किया किंतु भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...