खुर्सीपार में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन: जिलाध्यक्ष बिचपुरिया, उपनेता प्रतिपक्ष समेत पदाधिकारियों ने वाचन कर दिया संदेश

भिलाई। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण का वाचन सभी मंडल के शक्तिकेंद्रों में किया गया। भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में वार्ड-44 खुर्सीपार से इसकी शुरुआत की गई। पार्षद व उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने 10 पेज का अभिभाषण पढ़ने की शुरुआत की। जिनका साथ जिला मंत्री जेपी यादव और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने दिया। दया सिंह ने बताया कि, वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड से इसकी शुरुआत की गई है। सभी ने अलग-अलग पेज का पैरा पढ़कर अभिभाषण पढ़ा गया। इस दौरान मंडल महामंत्री सत्यनारायण, जय प्रकाश, के. पुष्पा राव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीएच प्रशांत, राकेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी कामदेव कर्मकार समेत अन्य मौजूद रहें।

दया सिंह ने बताया कि देशभर में आज राष्ट्रपति जी का अभिभाषण का वाचन किया गया। खुर्सीपार मंडल के समस्त शक्ति केन्द्रों में भिलाई भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के अभिभाषण का वाचन किया गया। इस संदर्भ में भाजपा के सभी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद, छाया पार्षद, शक्ति केंद्र अल्पकालीन विस्तारक, प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ पालक, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव सहित बूथ के कार्यकर्ताओ के साथ साथ उस मंडल में निवासरत प्रदेश, जिले व मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...