19 नए जिले ब्रेकिंग: चुनावी साल में मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान… बनेंगे 19 नए जिले और 3 संभाग… देखिए लिस्ट

चुनावी साल में मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बनेंगे 19 नए जिले

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चुनावी साल में बड़ा ऐलान किया है. राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है. राज्य में पहले से 33 जिले थे. अब राजस्थान में कुल 52 जिले होंगे. यहां में पिछले कई दशक से नए जिले बनाने की मांग की जा रही थी. राजस्थान में तीन नए संभाग यानी डिवीजन बनाने का भी ऐलान किया गया है. इसके साथ ही अब राज्य में 10 डिवीजन होंगे.

सीएम ने सदन में नए जिले बनाने की घोषणा हुए बताया कि जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, कोटपुतली, बहरोड़, डीडवाना, दूदू, सांचौर, डीग, शाहपुरा, केकड़ी, सलूंबर, अनूपगढ़, ब्यावर, बालोतरा, गंगापुर सिटी, फलौदी, खैरथल, नीमकथाना, ब्यावर नए जिले होंगे. वहीं, बांसवाड़ा, सीकर और पाली नए संभाग बनेंगे.

राजस्थान में पिछले दो दशक से नए जिले बनाने की मांग हो रही थी. हर राजनीतिक दल के नेता और विधायक नए जिलों की मांग कर रहे थे. गहलोत ने तकरीबन उन सभी इलाकों को जिलों बनाने के ऐलान कर दिया जिनकी मांग हो रही थी. राजस्थान में जिलों की मांग बड़ी राजनीतिक मांग है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...