CG – 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश… एग्जाम को लेकर थी तनाव में… मामले की जांच में जुटी पुलिस

12th class student commits suicide

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 12वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को फांसी पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी का रहने वाला घासीराम मजदूर है। उसकी 4 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी नीलिमा (19 वर्ष) विद्या गर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वो आर्ट विषय की छात्रा थी। 1 मार्च से उसकी 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी, जिसके कारण वो तनाव में रहती थी। उसने 4 विषयों के एग्जाम दे दिए थे और 27 मार्च को आखिरी पेपर होना था। एग्जामिनेशन सेंटर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री जमनीपाली में था।

वहीं दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने छात्रा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...