CG ब्रेकिंग – लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: BSP में लाइजनिंग का काम करने वाले से 25 लाख से ज्यादा की हुई ठगी… लोगों को लालच देकर करते थे लाखों की ठगी… 3 युवतियां सहित 8 गिरफ्तार

Gang busted in the name of getting loans to people

रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली के पटेल नगर किराए के मकान में चल रहे ठगी के काल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी लोन देने के नाम पर आनलाइन ठगी कर रहे थे। आरोपितों ने ठगी करने के लिए लोन देने वाली कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई थी। इसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से पांच नग कंप्यूटर सिस्टम, दो नग लैपटाप, 20 नग मोबाइल फोन, एक नग टैबलेट एवं 10 नग लाग बुक डायरी जब्त की गई है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि विगत चार वर्षों से फर्जी काल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है।

महफूज अंसारी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो हसन कालोनी थाना टिकरापारा में रहता है और भिलाई स्टील प्लांट में लाईजनिंग का काम करता है। 16 फरवरी 2022 को उसके मोबाईल में अज्ञात का फोन आया जो अपना नाम सुजाता जैन सिटी फाईनेंस बैंक मुंबई का कस्टमर मैनेजर होना बताया। आरोपी सुजाता जैन द्वारा लोन दिलाने का झांसा दिया गया। विश्वास में लेकर लोन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 4,000 रूपये की मांग की और आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को व्हाट्सएप में भेजने कहा। जिसके बाद पीड़ित महफूज ने 19 फरवरी 2022 को सुजाता जैन के बताये अनुसार यूनियन बैंक के खाता में रूपये जमा कराये और जरुरी दस्तावेज़ भी भेजे।

कुछ दिनों बाद एक और व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और लोन के आगे की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 23.2.2022 से 13.10.2022 तक टोटल 25,84,681 रूपये जमा करा लिए। रूपए देने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो महफूज ने खुद को ठगा हुआ महसूस कर तेलीबांधा में इसकी शिकायत दर्ज कराई। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी के मामले को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और ASP शहर अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एण्टी क्राईम, साईबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर बैंक खातों की जानकारी ली। इसी दौरान आरोपियों का लोकेशन दिल्ली के पटेल नगर में मिला, जिसके बाद 7 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों के पटेल नगर स्थित मकान रेड कार्यवाही की। मौके से 5 पुरूष, 3 महिला सहित कुल 8 आरोपी कॉल सेंटर संचालित पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम यश वर्मा उत्तम नगर थाना रावड़ी दिल्ली, अभिषेक कुमार झाा सोनिया विहार म.नं. ए-310 थाना सोनिया विहार दिल्ली, रंजीता यादव 58 हरिनगर मायापुरी, थाना मायापुरी दिल्ली, दिव्य गुप्ता ओमकार नगर थाना केश्व पुरम दिल्ली, रूचि वर्मा पंजाबी बस्ती बलजीत नगर थाना पटेल नगर दिल्ली, निशा कुमार म.नं. 2094/48 प्रेमनगर थाना पटेल नगर दिल्ली, ब्रिजेश कुमार सागरपुर थाना सागरपुर दिल्ली, सन्नी कुमार सारगपुर थाना सागरपुर दिल्ली बताया।

कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों पिछले 4 वर्षो से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 नग कम्प्यूटर सिस्टम, 2 नग लैपटॉप, 20 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट एवं 10 नग (मोबाईल नम्बर) लॉग बुक डायरी जुमला कीमती लगभग 5,00,000 रूपाये जप्त कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

मतदान में हर पल पर रहेगी पैनी नजर: CEO...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका: बस्तर में वोटिंग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर में वोटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर...

अनोखी पहल: रायपुर जिले के सात विधानसभा के एक-एक...

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में जिले के सभी विधानसभा के एक-एक बूथ दिव्यांग कर्मचारी संभालंेगे। जिनमें पीठासीन अधिकारी सहित पी-01, पी-02 एवं पी-03 सभी...

ट्रेंडिंग