शाला विकास समिति ग्राम भिलौरी द्वारा ममतामई सम्मान समारोह का आयोजन; 14 वर्ष से सेवा दे रही शिक्षिका हुई सम्मानित

दुर्ग। दुर्ग के धमधा तहसील के ग्राम भिलौरी में शाला विकास समिति द्वारा रविवार दिनांक 19 मार्च 2023 को महिला दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे 14 वर्ष से शिक्षिका के रूप सेवा दे रही खुशबू मिश्रा को शाला विकास समिति द्वारा ममतामई सम्मान दिया गया। इस मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष चोमलाल साहू ने महिला के सम्मान में कहा कि, जहां-जहां नारी का सम्मान होता है, वही देवता वास करते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमशंकर शर्मा थे। उन्होंने बताया कि. मुगल शासन से लेकर अब तक महिलाओं की जो स्तिथि थी और जो आज वर्तमान स्तिथि है उसमे वर्तमान में ही महिला पुरुषो के सामान या उससे ऊपर उठकर कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में तामेश्वर सिन्हा, दशरथ साहू, गंगू राम साहू एवम नरेश कौशल जी थे।

इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रधान पाठक करन सिंह ठाकुर कर रहे थे कार्यक्रम में शाला समिति द्वारा स्कूल में मध्यान भोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर शाला विकास समिति के सभी सदस्य, ग्रामीण, स्कूल के विद्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

ट्रेंडिंग