Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सेक्सटॉर्शन मामले में मास्टरमाइंड और 2 युवती बंगाल से धाराएं… डेटिंग फ्रॉड केस में पहले से प्रेमी युगल पुलिस के गिरफ्त में… SP डॉ. पल्लव ने कहा 2 बड़ी कंपनी भी इन्वेस्टिगेशन के रडार में… जानिए कैसे देते थे वारदात को अंजाम

  • ऑनलाइन डेटिंग फ्रॉड मामले में दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
  • 3 आरोपियों को कोलकाता में दबोचा
  • ट्रांजिट रिमांड में लाया जाएगा दुर्ग

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्सटॉर्शन के मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की गई है। जिसमें 2 महिला और एक युवक शामिल है। इस डेटिंग फ्रॉड में पकड़ा गया युवक मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, वहीं दो महिला कॉलर का काम करती थी। इस मामले में पहले ही एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें ट्रांजिट रिमांड के बाद दुर्ग लाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले का आज दुर्ग SP डॉ अभिषेक पल्लव प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खुलासा करने वाले थे। 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, ये सभी आरोपी डेटा खरीदी के बाद टारगेट को लुभावने संदेश भेज उनको अपने चंगुल में फसांते थे। इस मामले में दो कंपनियां भी इन्वेस्टीगेशन के राडार में आई है। इन तीनों को भी ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से दुर्ग लाया जाएगा। दोनों महिलाओं को सीआरपीसी 41A का नोटिस देकर विवेचना के लिए दुर्ग तलब किया गया। पहले हि एक प्रेमी युगल दुर्ग लाये जा चुके है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
रेहान आलम
दिशा बरुआ (कॉल नेम सलोनी)
शाहीन (कॉल नेम ईशानी)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...