छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: चेट्रीचंड पर स्कूलों में छुट्टी है या नहीं, एग्जाम होंगे या नहीं…? स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर किया क्लियर; इन क्षेत्रों के लिए सामान्य अवकाश किया गया है घोषित; बैंक और सरकारी ऑफिस के बारे में भी जानिए

  • सभी बैंक और सरकारी ऑफिस रहेंगे चालू
  • स्कूलों में नहीं लगेंगी क्लास पर सभी परीक्षा रहेगी यथावत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में कल यानि 23 मार्च 2023 को चेट्रीचंड पर्व के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर बहुत से लोगों के अंदर कई उलझन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है।

सभी बैंक और सरकारी ऑफिस रहेंगे चालू
इस दौरान राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

स्कूलों में नहीं लगेंगी क्लास पर सभी परीक्षा रहेगी यथावत
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त शालाओं में 23 मार्च को पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत रहेगी। शेष के लिए 23 मार्च चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव का अवकाश रहेगा।

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...