खुर्सीपार में चैत्र नवरात्रि का भव्य आयोजन: हिंदू नव वर्ष 1100 दीयों से जगमग हुआ श्री राम चौक… महाभोग का भी वितरण किया गया

भिलाई। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर खुर्सीपार श्री राम चौक जोन 2 में 1100 दीपों का प्रज्वलन किया गया। साथ ही महाभोग का वितरण किया गया। इसका आयोजन बोल बम सेवा समिति और नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महामंत्री सरला आचार्य मौजूद रहीं एवम खुर्सीपार भाजपा मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह, राजू श्रीवास्तव जिला सयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, पार्षद गिरजा बंछोर, सरिता बघेल, ईश्वरी नेताम, शंकुतला साहू, लक्ष्मी साहू, सत्यादेवी जैसवाल, लक्ष्मी दिवाकर, संजय सिंह, विनोद चेलक,उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ सभी लोगों ने गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की और भिलाई समेत प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

आपको बता दें कि दया सिंह की ओर से यह आयोजन 14 वर्ष से जा रहा है। इस साल भी 1100 दीपक जलाने खुर्सीपार के लोग इकट्ठा हुए और हिंदू नव वर्ष वह नवरात्रि का पहला दिन भव्य रुप से मनाया। महाप्रसाद दे रात तक वितरण किया गयाl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...