छत्तीसगढ़ में अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली: 50-60 लोग हुए थे शामिल… पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

रायपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रैली निकाली गई. रैली निकालने वाले लोगों में से रायपुर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए रैली के आयोजक दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह, हरविंदर सिंह संधू और हरप्रीत सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है.

पंजाब में हुई हिंसात्मक घटनाओं के बाद रायपुर में सिख संगठन के 50-60 लोगों ने अमृतपाल के समर्थन में रैली निकाली थी. जिसके बाद ये मुद्दा सदन में भी उठाया गया. मामले को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रैली के आयोजक को नोटिस भेजकर थाने में बुलाया.

उसके बाद आयोजक ने बताया कि ये रैली अमृतपाल सिंह और खालिस्तान के समर्थन में नहीं निकाली गई थी. मगर पुलिस ने रैली वाली जगह पर लगे सीसीटीवी को देखा जिसके बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस छानबीन के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आयोजक समिति के चार लोगों के ऊपर धारा 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1) (बी) के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा बता दें कि सिख संगठन के लोगों ने अनिश्चित कालीन धरने की भी चेतावनी दी थी. रैली निकालने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था.

बीते दिनों पंजाब के अमृतसर में अनजाला थाने में पुलिस और खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह के साथ झड़प हुई थी जिसमें तलवार बाजी भी हुई थी. इसके बाद लगातार उसकी तलाशी की जा रही है. जगह जगह पुलिस दबिश दे रही है मगर अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है. बता दें कि अमृतपाल सिंह लगातार कई सालों से खालिस्तान की मांग कर रहा है.

इनपुट – जी न्यूज़

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...