CG – न मिला पैसा, न रही जान: करोड़पति बनने की लालच में महिला ने गंवा दिए लाखों… जब अहसास हुआ ठगे जाने का तो कर ली आत्महत्या… नदी में बने पुल से कूदकर दी जान

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की महिला करोड़पति बनने की लालच में जालसाजों के झांसे में आ गई और लाखों रुपये गंवा दिये। बाद में जब उसे ठगों द्वारा ठगे जाने का अहसास हुआ तब उसने पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए आरोपी जालसाजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम लीचिरमा निवासी स्व. मानिकचंद की 45 वर्षीय पत्नी सेवबती पैंकरा ने मांड नदी में बने पुल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पता चला कि, महिला ठगी का शिकार हुई थी। अज्ञात जालसाजों ने व्हाट्सएप के जरिये कॉल करके महिला को 25 लाख का इनाम फंसने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए हैं। जालसाजों के कहने पर महिला ने करोड़पति बनने की लालच में अपने करीबियों से कर्ज लेकर कई किस्तों में पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया था। जिसकी वजह से महिला के ऊपर काफी कर्ज हो गया था और वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगी थी।

आत्महत्या से पहले जालसाजों ने महिला को व्हाट्सएप पर कॉल कर बोला था कि 15 हजार रुपये खाते में जमा कर दीजिए, आपके खाते में 25 लाख ट्रांसफर हो जायेगा। उनके झांसे में आकर महिला ने जालसाजों के खाते में 15 हजार रुपये डाल दिए। पैसा डलाने के बाद भी जब उसके खाते में 25 लाख नहीं आए तब उसे जालसाजों द्वारा ठगे जाने का अहसास हुआ। करोड़पति बनने के चक्कर में अपनी सारी जमा पूंजी गंवाकर लोगों का कर्जदार बन चुकी महिला खाते में पैसा नहीं आने से काफी परेशान थी। इसी परेशानी की वजह से महिला ने मांड नदी पर बने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। इस दौरान महिला को लोगों ने काफी समझाया और ऐसा करने से रोकने की भी कोशिश की। पर उसने किसी की एक नहीं सुनी और करोड़पति बनने के चक्कर में जालसाजों के झांसे में आकर अपना सब कुछ गवाने के बाद खुद को भी गवा दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह ने बताया कि महिला के व्हाट्सएप में जालसाजों ने कॉल कर इनाम फंसने का लालच देकर अपने झांसे में ले लिया। जिसके बाद उनके कहने पर महिला करोड़पति बनने की लालच में उनके खाते में हफ्ते दो हफ्ते से पैसा ट्रांसफर कर रही थी। आत्महत्या करने से पहले भी उसने जालसाजों के कहने पर 15 हजार रुपये ये सोचकर डाला था कि उसके खाते में इनाम की मोटी राशि आयेगी। पर पैसा डलाने के बाद भी जब उसके खाते में पैसा नहीं आया तब उसने परेशान होकर ये कदम उठाया और पुल से कूदकर मांड नदी में अपनी जान दे दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...

CM साय ने ली GST विभाग की समीक्षा बैठक:...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों...

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...