छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया CJ: रमेश सिन्हा बनाए गए नए मुख्य न्यायाधीश… केंद्र ने जारी की अधिसूचना… कौन हैं Justice Ramesh Sinha? जानिए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो गया है। हालांकि, अभी सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। एक माह पहले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उन्हें प्रमोशन देकर चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से ट्रांसफर पर गए जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, इलाहाबाद, गुजरात, कोलकाता और मणिपुर समेत 5 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या तो सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं या फिर रिटायर होने वाले हैं। इसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी रिटायर हो गए हैं। लिहाजा, हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो गया है। हालांकि, अभी सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया है। इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सीनियर जजों को चीफ जस्टिस नियुक्त कर प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

कौन हैं नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा?
बता दें कि नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा वर्ष 1990 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिविल और आपराधिक केस के लिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 21 साल वकालत करने के बाद उन्हें वर्ष 2011 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया, फिर वे 2013 में स्थायी जज नियुक्त हुए, तब से वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदस्थ हैं। अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

साथ ही अक्टूबर 2018 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से इलाहाबाद स्थानांतरित किए गए न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। वहीं केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...