SEX रैकेट का भंडाफोड़: WhatsApp के जरिए चल रहा था देह व्यापार का धंधा… मैसेज करने पर भेजती थी लड़कियों की तस्वीरें… महिला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

WhatsApp के जरिए चल रहा था देह व्यापार का धंधा

क्राइम डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर इंस्पेक्टर महेश पाटिल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सिक्योरिटी गार्ड व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए यह सेक्स रैकेट चला रहा है. पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि महिला WhatsApp के जरिए लड़कियों और कस्टमर से कॉन्टेक्ट करती थी.

फिर कस्टमर द्वारा बताई गई जगह पर लड़कियों को भेजती थी. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती गिरफ्तार
इससे पहले पिछले महीने भी ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 156 खिलाड़ियों को साय सरकार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. साय सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल आठ सालों से अधिक...