BHILAI BIG BREAKING: भिलाई के लापता हैंड बॉल प्लेयर की बंगाल के इस नदी में मिली लाश… टीम के साथ नेशनल प्रतियोगिता खेलने गुवाहाटी हुआ था रवाना, पिता कर रहे थे तलाश… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भिलाई, हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई के लापता हैंड बॉल प्लेयर जवाहर नगर, भिलाई निवासी शीरान 17 वर्षीय की लाश हुगली नदी में मिलने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले सिराज की कल शाम हावड़ा स्टेशन से लापता होने की खबर आई थी। जिसे भिलाई टाइम्स ने ब्रेक कर के बताया था। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले टीम भिलाई से रवाना हुई थी। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी में आयोजित हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भिलाई के चार खिलाड़ी 24 मार्च को रवाना हुए थे। इस टीम में सेक्टर 4 निवासी शीरान भी शामिल था। लेकिन गुवाहाटी पहुंचने से पहले शीरान कोलकाता से लापता हो गया, जिसके बाद टीम के कोच ने शिकायत दर्ज करा दी और अन्य खिलाड़ियों को लेकर आगे रवाना हो गए।

आपको बता दें कि शीरान क्लास 10 का छात्र है। वह जवाहर नगर के निजी स्कूल का छात्र है। हैंडबॉल का अच्छा खिलाड़ी है। इस वजह से उसका चयन नेशनल स्तर के खेल में हुआ। उसके पिता अपने बेटे की तलाश में लगे हुए थे। मौत की खबर मिलने से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...