भिलाई ब्रेकिंग: कलयुगी पिता की शर्मनाक हरकत: शराब के नशे में घर पहुंचा… बेटी को सोता देख बिगड़ गई नियत… बेटे को बाहर खेलने भेजकर बेटी से किया दुष्कर्म, मां गई थी काम पर

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। इस बारे में जब बेटी ने मां को बताया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मां ने सीधा थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

26 मार्च को एक महिला रोती बिलखती अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी।

दोपहर के समय पिता नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया था। इसके बाद लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि वो अगर किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

मां जब शाम को काम से घर लौटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। मां ने उसे देखकर प्यार से पूछा तो वो बिलख-बिलख कर रोने लगी। मां घबरा गई। उसने उसे दिलासा दिया और पूछा। फिर उसने जो सच्चाई बताई तो मां के होश उड़ गए। इसके बाद अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड...

CG में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की...

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि का आदेश जारी...

निर्यात कर का विरोध : महापौर से मिला BSP...

भिलाई नगर। निर्यात कर को लेकर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में महापौर नीरज...

ट्रेंडिंग