भिलाई। नगर निगम रिसाली का बजट आज पेश होगा। मेयर शशि सिन्हा अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। बजट स्पीच में क्या-कुछ खास रहेगा? यह देखने वाली बात है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनावी वर्ष में यह बजट कई मायनों में खास होगा। माना जा रहा है कि सौगातों से भरा रहेगा रिसाली निगम का बजट। रिसाली सेक्टर स्थित नगर निगम रिसाली के दफ्तर में बने सभागार में बजट पेश किया जाएगा। इधर विपक्ष ने भी शहर सरकार को घेरने के लिए रणनीति बना ली है।

