BREAKING: दुर्ग में नर्सिंग स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार; रात को सोयी हुई थी छात्रा… आरोपी ने किया ये गंदा काम… देख भाल करने गई थी पीड़ित; जानिए पूरा मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले में नर्सिंग स्टूडेंट के साथ छेड़-छाड़ करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरहसल 25 मार्च को आरोपी की सहेली की तबियत खराब होने के वजह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की देख भाल करने आई दो युवतियों में से एक के साथ आरोपी यशवंत बंजारे ने गंदी नियत रखते हुए नर्सिंग स्टूडेंट से साथ अश्लील हरकत की। मिली जानकारी के अनुसार जब छात्रा सोयी हुई थी तब आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। ये मामला चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव का है।

पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी यशवंत बंजारे, पिता किशोर बंजारे, उम्र 35 साल मूल रूप से राजनांदगाव निवासी है, हाल में छावनी भिलाई में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क) भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक मुकेश सोरी चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, सउनि शशिकांता साहू, प्र. आर. 1116 चक्री सिंह भुवाल, प्र.आर. 1481 पुनेश साहू, आरक्षक बालमुकुंद साहू, नरेश यादव, नरोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका एवं योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...