दुर्ग में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका… 16 मई को लगने जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प… निजी क्षेत्र के 173 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में 16 मई 2025 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 10ः30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट केम्प में एस.के.एस. कंन्ट्रक्शन के 170 तथा स्पाग्स इंटरप्राईजेस के 3, कुल 173 रिक्त पदों हेतु भर्ती की जाएगी। जिसमें फीटर के 20 पद, वेल्डर के 30 पद, गैस कटर के 20 पद, हेल्पर के 50 पद, रीगर के 30 पद, ग्राइन्डर के 10 पद, मिगवेल्डर के 10 पद एवं सेल्स एक्सक्युटिव के 3 पद है। सभी पदों हेतु मासिक वेतन 14000 से 25000 रूपये होगी। विस्तृत जानकारी chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...