वेयरहाउसिंग की 51 वीं बैठक: अध्यक्ष वोरा ने फूड टेस्टिंग लैब निर्माण और भंडारण क्षमता की समीक्षा की, विधायक बोले – कर्मचारी हितों पर देंगे जोर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के संचालक मंडल की 51वीं बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं भंडारगृह अध्यक्ष अरुण वोरा ने भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं कर्मचारियों के हितों के लिए विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि गोदामों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार कार्य जारी है अब तक स्व निर्मित गोदामों की संख्या 130 है एवं 20 लाख 46 हजार टन की भंडारण क्षमता हैसाथ ही 5 लाख 17 हजार टन के गोदामों का निर्माण जारी है एवं 34 हजार एमटी के गोदाम निर्माण की निविदा प्रक्रियाधीन है।

225 नग धर्मकाटों का भी प्रावधान किया गया है जिसमें से 170 कार्यरत हैं एवं 25 निविदा प्रक्रिया में व 30 अन्य स्वीकृत हैं। वोरा ने कहा कि अन्नदाताओं के उत्पादन का एक एक दाना सुरक्षित रखने की जवाबदेही भंडारगृह के पास है। आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों से भंडारण के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के पर्याप्त इंतेजाम किए जाएं।

मध्य भारत के पहले फ़ूड टेस्टिंग लैब निर्माण हेतु की गई निविदा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो एवं कर्मचारी हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। जिस तरह से कोरोना काल के दौरान निगम के कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है वो प्रसंशनीय है किंतु अनुकंपा नियुक्ति एवं वेतन संबंधी सभी मामलों का निपटारा जल्द किया जाए। इस दौरान सचिव तोपेश्वर वर्मा, एमडी निरंजन दास, संजय शुक्ला, आतिश पांडेय समेत समस्त सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...