भिलाई में 8 BJP पार्षदों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार: नेता प्रतिपक्ष भोजराज समेत इन पार्षदों के खिलाफ संकल्प पारित…सदन में सबके सामने लौटा दिया था गिफ्ट

भिलाई। नगर निगम भिलाई के इतिहास में अरसे बाद एक बार फिर पार्षदों की बर्खास्तगी पर तलवार लटक गई है। इस बार जद में आए हैं भाजपा पार्षद। इनकी संख्या 8 है। जिनके खिलाफ संकल्प पारित हो गया है। इन पार्षदों में नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद पीयूष मिश्रा, वीणा चंद्राकर, सत्यादेवी जायसवाल, महेश वर्मा, विनोद सिंह, स्मिता दोड़के और संतोष मौर्या का नाम शामिल है। इन पार्षदों पर आरोप है कि इन्होंने नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में कदाचरण किया है। सदन की गरिमा को तार-तार किया है। इसलिए इनके खिलाफ नगर पालिक निगम अधिनियम- 1956 की धारा 19 ख के तहत कार्रवाई के लिए संकल्प पारित किया गया है।


“भिलाई TIMES” को सूत्रों ने खबर कन्फर्म करते हुए बताया है कि, नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में संकल्प पारित हुआ है। सभापति गिरवर बंटी साहू की ओर से यह संकल्प नगर निगम भिलाई कमिश्नर डॉ. रोहित व्यास को भेजा जा चुका है। अब कमिश्नर की ओर से दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे के पास भेजा जाएगा। जहां सुनवाई होगी और मामला अगर साबित हो पाया तो आठों पार्षदों के खिलाफ बर्खास्तगी तय है। आपको बता दें कि, नगर निगम भिलाई के इतिहास में अब तक चार पार्षद धारा-19 ख के तहत बर्खास्त हो चुके हैं। इनमें लालचंद वर्मा, देवेंद्र यादव, जयशंकर चौधरी, रिती देशलहरे का नाम शामिल है। अब माना जा रहा है कि इस बार केस स्ट्रांग बनाया जा रहा है। ताकि इन 8 पार्षदों की बर्खास्तगी हो जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...