भिलाई निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग की अच्छी पहल: नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना के प्रसार के लिए इस तालाब का किया गया सफाई… राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा; देखिये PHOTOS

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना के प्रसार के लिए पर्यावरण एवम उद्यानिकी विभाग नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पर्यावरण एवम जल संरक्षण के तहत तालाबों की सफाई के कार्य को जारी रखते हुए वार्ड 6 प्रियदर्शिनी परिसर स्थित संजय नगर तालाब को साफ करने का कार्य किया गया।

महापौर नीरज पाल के निर्देश पर पर्यावरण विभाग द्वारा जारी अभियान पर प्रभारी नेहा साहू ने बताया कि विगत 3 सप्ताह से यह कार्य पर्यावरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजीव युवा मितान क्लब तथा जन सहयोग द्वारा निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में संचालित किया जा रहा है और आगे भी प्रत्येक वार्ड में विभाग की टीम लगातार इस कार्य को आगे बढ़ाएगी, जिसमें तालाबों की सफाई, वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी, प्रतिबंधित प्लास्टिक उन्मूलन, छोटे बागवानी से संबंधित जानकारी स्थानीय रहवासियों को उपलब्ध करवाई जायेगी।

अभियान में एम आई सी सदस्य नेहा साहू, उषा शर्मा पार्षद वार्ड 23, जागृति भारद्वाज, लकिता यादव,संतुष्टि, मोनिका,रूपेंद्र शर्मा, सुखसागरदास मानिकपुरी, राकेश शर्मा, वैभव साहू, बलराम विश्वकर्मा, कौशल साहू, नरेंद्र निषाद, हरीश पटेल, विनय शर्मा, उमा, संगीता, संतोषी, कालेंद्री एवम स्थानीय रहवासियों ने श्रम दान दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...