बेवफा सनम: आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गए प्रेमी-प्रेमिका… घरवालों ने देख लिया तो करवा दी शादी… इधर विदाई के लिए बैठी रह गई दुल्हन, उधर गाड़ी में बैठकर दूल्हा हो गया फरार

Lover-girlfriend caught in an objectionable condition

क्राइम डेस्क। मुजफ्फरपुर में शादी के 1 घंटे बाद ही दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर भाग गया। शादी के बाद लड़की के परिवार वाले विदाई की तैयारी में थे। इससे पहले ही दूल्हा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां देर रात बंद कमरे में लड़का और लड़की एक साथ आपत्तिजनक हालत पकड़े गए थे। परिजनों के शोर मचने पर स्थानीय लोग जुट गए।

दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात की। इस पर परिवार और इलाके के लोगों ने दोनों को शादी करने के लिए कहा। लड़के को कहा गया कि शादी नहीं करोगे तो थाने में केस दर्ज कराएंगे।

इस पर युवक शादी के लिए राजी हो गया। आनन-फानन में शादी की तैयारी हुई। 3 घंटे के अंदर शादी का सारा सामान मंगवाया गया। फिर दोनों की शादी कराई।

शादी संपन्न होने के बाद लड़की पक्ष विदाई की रस्म को पूरा करने में लग गए। ताकि, लड़का और लड़की को विदा किया जा सके। लेकिन, इससे पहले ही सुबह दूल्हा गाड़ी में बैठकर मौके से भाग निकला। दुल्हन विदाई के लिए तैयार बैठी थी। लेकिन, दूल्हा भाग चुका था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

युवक समस्तीपुर का रहने वाला है। लड़की (19) ने बताया कि 6 महीने पहले मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें समस्तीपुर के एक अस्पताल लेकर गए थे। वहां उनका इलाज हुआ। इसी दौरान युवक से परिचय हुआ। लड़के का नाम गोलू है। वह हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करता था। इलाज के दौरान दोनों में दोस्ती हुई।

इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवक रात को छिपकर घर आने लगा। 6 माह तक सिलसिला चलता रहा। उस रात भी युवक मिलने आया था। घर के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। फिर दोनों की शादी करा दी। शादी होते ही गोलू मौके से भाग निकला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...