2 महिलाओं से आर्मी के जवानों ने किया रेप: खड़ी ट्रेन के कोच में मदद के नाम पर दो महिलाओं से बलात्कार… गिरफ्तारी के बाद जवान बोले- साहब गलती हो गई

2 महिलाओं से आर्मी के जवानों ने किया रेप

क्राइम डेस्क। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम आर्मी के जवानों ने दो महिलाओं से रेप किया है। मामले में GRP ने केस दर्ज कर दो जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

GRP SP ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जवान ने महिलाओं से रेप की बात कबूल की है। जवानों ने कहा, साहब गलती हो गई, माफी चाहते हैं। GRP CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया, तीनों जवानों के खिलाफ GRP थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। दो जवान बिहार और एक उत्तराखंड का है।

पीड़ित महिलाओं ने बताया, “हम दोनों दोस्त हैं। एक रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के बाहर एक युवक मिला। वो कहने लगा कि हमारा मोबाइल खो गया है। कॉल लगाने के लिए हमसे मोबाइल मांगने लगा। हमने मानवता के नाते उसको बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। वो बात करते हुए स्टेशन के अंदर चला गया। ये कहते हुए कि देखते हैं, हमारा मोबाइल मिल जाए तो…।

हम दोनों उसके पीछे-पीछे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच गए। वहां एक ट्रेन खड़ी थी। वो हम दोनों को एक कोच में ले गया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वे कोच के अंदर ही मीट-चिकन बना रहे थे। शराब पी रहे थे। तब पता चला कि वे आर्मी से हैं। दो आर्मी के जवानों ने हमारे साथ रेप किया।”

मोबाइल छीनकर नीचे उतारा, धमकी दी
महिलाओं ने आगे बताया,“एक आर्मी जवान भी रेप करना चाहता था। हमारे रोने-चिल्लाने पर उन्होंने धमकी दी कि तुम किसको बुलाओगी। हम सेना से है, कुछ नहीं कर पाओगी। हम दोनों को कोच से नीचे उतार दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हमने एक युवक से मोबाइल मांगा और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो जवानों को पकड़ लिया और बाकी एक भाग गया।”

आर्मी अफसर थाने पहुंचे, CO ने महिलाओं से बातचीत की
ट्रेन के कोच में दो महिलाओं से रेप होने की सूचना के बाद दोनों महिलाओं को GRP लाया गया। GRP CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने थाने पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। फिर आर्मी के अफसरों को मामले के बारे में बताया गया। आर्मी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

आर्मी जवानों की स्टेशन पर थी ड्यूटी
बताया जा रहा है कि एक ट्रेन दो दिन पहले झांसी आई थी। यहां से सेना का महत्वपूर्ण सामान लोड होकर 7 दिन बाद मालगाड़ी को रवाना होना है। चूंकि सामान महत्वपूर्ण था, इसलिए आर्मी के जवानों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। ट्रेन में एक डिब्बा लगा था। उसी में जवान रहते थे और खाना बनाते थे। इसी डिब्बे में दरिंदगी की गई।

CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया कि बिहार के सिवान निवासी संदीप तिवारी और देहरादून निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप चेन्नई और सुरेश दिल्ली में पोस्टेड है। दोनों पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले में एक आरोपी रविंद्र फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...