दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी… Video Viral होने के बाद पुलिस ने दबोचा… हवालात पहुंचा युवक, देखिए वीडियो

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के चक्कर में लोग खुद को पॉपुलर और स्टार बनाने के लिए ऐसे हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देने लग जाते हैं. जो उनकी जान को तो जोखिम में डाल सकता है. बाकी लोगों के लिए भी खतरे बन सकता है. लोग अक्सर ज्यादा व्यूज़ और लाइक्स के लिए ऐसे खतरनाक वीडियो बनाते हैं, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही पल भर में प्राण पखेरु उड़ आ सकती है. ठीक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जहाँ एक शख्स एक साथ दो-दो लड़कियों के साथ बाइक स्टंट करता नजर आया. हालांकि जैसे ही वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी स्टंट महंगा पड़ गया.

मुंबई पुलिस ने कहा, मुंबई पुलिस ने फैयाज कादरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट उसके दोपहिया वाहन पर बैठी दो लड़कियों के साथ वायरल हुआ था. आरोपी को बीकेसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई थी. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे उसके एंटॉप हिल स्थित आवास से गिरफ्तार किया. जांच करने पर पता चला कि वीडियो दिसंबर 2022 का है. आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, उसे वडाला टीटी पीएस से एक साल के लिए बाहर कर दिया गया था.

क्या है मामला?
मुंबई में कथित रूप से खतरनाक मोटरसाइकिल स्टंट करने के लिए कुख्यात फैयाज कादरी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पुलिस अधिकारियों ने रविवार, 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया. उसका दो लड़कियों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था. मुंबई की सड़कों पर स्टंट का ये वीडियो 30 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है. बाइक चलाते हुए शख्स खतरनाक स्टंट करने हुए नजर आ रहा है. शख्स के आगे और उसके पिछे एक लड़की बैठी हुई. शख्स तेज रफ़्तार में बाइक चालते हुए स्टंट ‘व्हीली’ कर रहा है. बाइक पर बैठे तीनों में से किसी एक ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है. सभी बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा, “31 मार्च को, वीडियो के आधार पर फैयाज और दो महिलाओं के खिलाफ बीकेसी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...