भिलाई में अब 8 नहीं, 9 BJP पार्षदों के खिलाफ बर्खास्तगी का संकल्प पारित: वीडियो फुटेज के बाद जुड़ गया एक और पार्षद का नाम…9 में से 4 महिला पार्षद, “भिलाई TIMES” में सबसे पहले देखिए एक्सक्लूसिव लेटर की कॉपी

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब तक 8 पार्षदों के खिलाफ बर्खास्तगी की तलवार लटकी थी। अब इसकी संख्या 9 हो गई है। नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू ने भिलाई कमिश्नर को संकल्प भेज दिया है।

उस संकल्प के आधार पर भाजपा के 9 पार्षदों के नाम है। उस संकल्प को देखते हुए नगर निगम भिलाई के कमिश्नर रोहित व्यास ने भी दुर्ग संभागायुक्त को रिकमंड लेटर भेजा है। उस लेटर में सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, विनोद सिंह, गिरीजा बंछोर, महेश वर्मा, संतोष मौर्या, वीणा चंद्राकर, स्मृता दोड़के, सत्यवती जायसवाल और पीयूष मिश्रा का नाम है।

लेटर में क्या-कुछ लिखा है…पढ़िए पत्र

नगर निगम 1956 की धारा 19 ख के तहत कार्यवाही बाबत् ।

विषय:-

नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में दिनांक 31/03/2023 को प्रातः 11. 00 बजे आयोजित साधारण सम्मिलन (बजट बैठक) के कार्यवाही विवरण में उल्लेखित अनुसार बैठक के प्रारम्भ में ही पार्षद श्री भोज राज सिन्हा, श्री विनोद सिंह, श्री पियुष मिश्रा, श्रीमती स्मिता दोडके, श्रीमती वीणा चन्द्रकार, श्रीमती सत्यवती जयसवाल श्री गिरजा बंछोर, श्री महेश वर्मा, श्री संतोष मौर्या द्वारा सदन में अर्मायादित व्यवहार करते हुए सदन कि कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास किया गया है। जो संसदीय आचरण के विपरित है । उक्त पार्षदो के विरूद्ध नगरपालिक निगम, अधिनियम 1956 की धारा 19 ख के तहत कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है ।

संलग्नः- कार्यवाही विवरण। सी.डी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...