दुर्ग में ज्वेलरी शॉप में डांका डालने वालों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा; शटर तोड़कर वारदात को दिया था अंजाम… 1 किलो आभूषण बरामद, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा; देखिये वीडियो

भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। 3 अप्रैल 2023 की दरमियानी रात बाजार चौक में स्थित धनीराम ज्वेलर्स के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी किया गया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे लगभग 1 किलो चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची है। फुटेज में देखा गया कि, तीन चोर शब्बल और अन्य सामान लेकर जा रहे है।

क्या था मामला
मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी मुख्य बाजार में धनीराम ज्वेलर्स और धनीराम बर्तन दुकान में लाखों की चोरी हो गई थी। दोनों दुकान एक ही मालिक की है और आपस में जुड़ी हुई है। दुकान संचालक रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर गया था। मंगलार सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ और शटर एक तरफ से उठा हुआ था। दुकान संचालक दुकान के अंदर गया तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है।

जेवरात और बर्तन की हुई थी चोरी
दुकान संचालक के अनुसार दुकान से सोने के कुछ आभूषण, एक किलो तक चांदी के आभूषण और काफी मात्रा में बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास भारी मात्रा में सोने और चांदी का आभूषण जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और किन जगहों पर इस तरह की वारदात को अजांम दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी के आरोपी पेशेवर गिरोह संबंधित हैं। आज दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव इस मामले का दोहपर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से खुलासा कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...