CG में The बर्निंग कार: रिश्तेदार के घर जा रहा था परिवार, अचानक कार से निकलने लगा धुआं… देखते ही देखते धूं – धूंकर जल गई गाड़ी… कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, दो दिन पहले ही गैरेज में ठीक करवाया था कार

रिश्तेदार के घर जा रहा था परिवार, अचानक कार से निकलने लगा धुआं

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां चलती कार में अचानक आग लग गयी। और कार धूं – धूंकर कर मिनटों में जलकर खाक हो गई। हादसा बालोद के डौंडी नगर भंडारी पारा की बताई जा रही है। गनीमत रहा की कार चालक समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

कार मालिक ने बताया कि वे दल्लीराजहरा के रहने वाले है और सेवानिवृत बीएसपी शिक्षक है। डौंडी के घोटिया रोड बंधियापारा में रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए चालक सहित कुल तीन लोग सवार होकर राजहरा से निकले थे। जैसे ही कार रिश्तेदार के घर के सामने रोकी वैसे ही उसमें एकदम से आग लग गई। गाड़ी उनका लड़का चला रहा था। वहीं धुआं उठता देख तत्काल सभी उतर गए और अपनी जान बचाई। आसपास के घर वालों सहित पास के एक किसान के बोर में लगी मोटी पाइप से पानी की व्यवस्था कर आग को जैसे-तैसे बुझाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार मालिक ने बताया कि दो तीन दिन पूर्व ही उसने इस कार का दल्लीराजहरा स्थित सत्तार गैरेज में काम करवाया था। कार में आग कैसे लगी कुछ पता ही नहीं चला। ऐसा लगता है कि वायरिंग में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से शाट सर्किट होकर आग लगी होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डौंडी मुख्य मार्ग से घोटिया मार्ग पर मुड़ते ही गाड़ी में आग लग गई थी और धुआं उठ रहा था। जिसके लिए कुछ लोगों ने आवाज देकर कार चालक को बताया भी, लेकिन कार चालक नहीं सुन पाया और मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर आगे घोटिया मार्ग पर अपने रिश्तेदार के घर के सामने पहुंचकर जैसे ही कार रोकी और आग लगने का एहसास होते ही आनन फानन में कार चालक और सवार उतर कर भागे और उनके उतरते ही एकदम से पूरी गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। वहां मौजूद लोगों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। इस आग लगने की घटना के बाद गाड़ी मालिक का परिवार और रिश्तेदार दहशत में आ गए। घर की महिलाएं गाड़ी की दुर्दशा देखकर रोने लगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...