छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चोटिल यात्री को बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, परिजनों ने ट्विटर के माध्यम से रेल प्रशासन को दिया धन्यवाद

बिलासपुर। किसी एक ट्रेन में प्रतिदिन हजारो यात्री लम्बी दूरी की यात्रा करते है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना यात्रियों के साथ होतो रहती है। दुर्घटना का शिकार हुए यात्रियों की त्वरित सहायता के लिए रेल प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध रहता है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ऐसे ही दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति की बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा त्वरित ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गयी।

इसी संदर्भ में कल गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एस-03 कोच में बिलासपुर से मथुरा स्टेशन तक यात्रा कर रहे 62 वर्षीय यात्री अमर दुबे डोंगरगढ़ स्टेशन में पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। गाड़ी में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे चोटिल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गाड़ी में ऑन ड्यूटी सीटीई बिलासपुर डी के सिंह ने पेंट्रीकार कर्मी की सहायता से गाड़ी में ही उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय नागपुर को सूचित कर डॉक्टर उपलब्ध कराने को कहा। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुमसर रोड स्टेशन में डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री के परिजनों द्वारा ट्विटर के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...