संविदा CHO कर्मचारियों को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों का साथ, 5 सूत्रीय मांगो को लेकर दिए धरना प्रदर्शन, पढ़िए क्या है मांगे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में संविदा सी.एच.ओ. कर्मचारियों द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदेश स्तर आंदोलन में दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हो गए है। 6 अप्रैल को पाटन ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को छत्तीसगढ़ प्रदेश सी.एच.ओ. संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर सम्पूर्ण राज्य के 2500 संविदा सी.एच.ओ. कर्मचारियों द्वारा नया रायपुर के तुता धरना स्थल पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया जहां मुख्य मांगों में निम्न मांगो पर एम.डी. एन.एच.एम. से अपनी मांग रखी।

  • कर्मचारियों के नियमितिकरण होने तक समस्त कर्मचारियों को 62 वर्ष नौकरी की सुरक्षा प्रदान हो |
  • भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देश के अनुसार प्रतिमाह 25000रु. वेतन एव 15000 रु. कार्य आधारित वेतन का पालन हो |
  • कर्मचारियों को उनके गृह जिला में स्थानान्तरण हेतु सुविधा प्रदान की जावे |
  • मानव संसाधन निधि 2018 एवं कर्मचारी भविष्य निधि के नियमानुसार ई.पी.एफ. का लाभ प्रदान किया जावे |
  • जिले स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा मानसिक एवं आर्थिक उत्पीडन करने के विरोध में सबूतों के साथ 6 माह पूर्व एम डी एन एच एम को ज्ञापन दिया गया था।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल कुमार ने सरकार से अपनी मांगो को लेकर कहा कि हम अपने अधिकारों की मांग के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा हम उसके लिए तैयार हैं।अन्य प्रदेशों में भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है मगर हमारे राज्य के सी.एच.ओ. कर्मचारी इन लाभों से वंचित हैं जिसका सरकार को जवाब देना चाहिए। संगठन के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से अलोक मिश्रा और रविन्द्र तिवारी एवं आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों में से सौरव सिंह, (राष्ट्रिय संगठन राज्य अध्यक्ष) एवं अंकिता वरवडे (राष्ट्रिय संयुक्त सचिव) द्वारा सी.एच.ओ. छत्तीसगढ़ संघ की मांगों को लेकर पूर्ण समर्थन किया गया एवं दोनों संघों के प्रतिनिधियों ने भरोशा दिलाया की आपकी जायज मांगों के लिए सरकार से हमें जो भी लड़ाई लड़नी पड़े हम आपके हर कदम पर साथ हैं।

आज के सफलता पूर्वक घेराव में मुख्य रूप से अश्वनी गुर्देकर, आशीष नन्द , देवानंद रात्रे , दीपचंद निशाद , आशीष टंडन , सुष्मिता परिड़ा , सोहन लाल कुम्भकार एवं अन्य जिलों से आये जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...