CG – दो दोस्तों के बीच आ गई लड़की, हो गया खूनी संघर्ष: एक ने पूछा – तूने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? दूसरे ने बोला – मुझसे वो सच्ची मोहब्बत करती है, मेरी है… मेरी है… के चक्कर में दोनों उलझ पड़े, एक ने दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, चली गई जान

दो दोस्तों के बीच आ गई लड़की, हो गया खूनी संघर्ष

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाल थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं घटना के बाद आरोपी पास के गांव कोड़ेनार में जाकर छिप गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ओडिशा का रहने वाला था।

पूरे मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का काम करते थे।

बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे। दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, और मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया था।

कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।

आस-पास के लोगों ने घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...