भिलाई के बाद रायपुर में चलती हुई स्कूटी पर कपल का रोमांस वीडियो वायरल: पिछली सीट पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड कर रहे थे रोमांस… दोस्त चला रहा था गाड़ी… पुलिस ने ठोका इतना चालान; देखिए VIDEO

भिलाई के बाद रायपुर में चलती हुई स्कूटी पर कपल का रोमांस वीडियो वायरल

रायपुर। कुछ दिन पहले भिलाई की सड़कों पर बाइक में कपल का रोमांस करता हुआ वीडियो सामने आया था। उसके बाद रायपुर में 4 युवकों का एक्टिव में स्टंट करते वीडियो सामने आया था। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की है। अभी राजधानी रायपुर से एक और कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों को खुलेआम रोमांस करना भरी पड़ गया है। ये जोड़ा चलती गाड़ी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहे थे। स्कूटी में इनका एक और दोस्त भी सवार था, जो गाड़ी को चला रहा था। पीछे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड साथ मिलकर बैठे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी।

इस वीडियो को मिलते ही पुलिस हरकत में आई। गाड़ी के नंबर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया। इसके बाद इन्हें ट्रैफिक थाने बुलाकर पुलिस ने भारी-भरकम जुर्माना ठोका। इनके परिजनों को भी पुलिस ने इनकी हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद इनका एक वीडियो बनाया गया। इसमें ये दोनों युवक कह रहे हैं कि हमने जो हरकत की ऐसी गलती न करें, ये सड़क पर जानलेवा साबित हो सकता है।

ट्रैफिक पुलिस के DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन में एक लड़की सहित तीन व्यक्ति थे, अशोभनीय तरीके से सवार होकर सड़क पर जा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12,500/- रुपए का जुर्माना किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई करने और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पिछले 2 दिनों से मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट बाइक्स पर भी कार्रवाई की गई। 265 से अधिक बुलेट वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...