समाज सेवी सौरभ मिश्रा और NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने किया गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रमदान

भिलाई। गुड फ्राइडे या जिसे होली फ्राइडे भी कहते है। इन शब्दों को सुनकर लगता है यह किसी जश्न का त्यौहार होगा पर इसे शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। करीब 2004 साल पूर्व यीशु मसीह यरूशलम में रहकर मानव के कल्याण भाईचारे एकता और शांति का उपदेश देते थे। किसी से नाराज होकर यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन शुक्रवार का दिन था।

इस दिन को यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश में शक्रवार को भिलाई के खुर्सीपार में ईसाई समाज द्वारा गुड फ्राइडे के प्रार्थना के दौरान समाज सेवी सौरभ मिश्रा व NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगो को फल व लस्सी का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ विशाल मार्टिन,विशाल यादव वेंकट राव वह समाज के साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग