CG कोरोना अलर्ट: गर्ल्स हॉस्टल की 14 छात्राएं निकली कोविड पॉजिटिव… छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 466… रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या

मोहला। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 466 हो गई है। रायपुर में एक्टिव केस सबसे ज्यादा 146 हैं। जबकि बिलासपुर में 52 और दुर्ग में 45 मरीज हैं।

वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कोरोना फिर डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 14 नये केस सामने आये है। यह सभी केस गर्ल्स हास्टल का है।

हरिभूमि.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक जिला मुख्यालय मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ घंटों में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं तथा प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। इधर जिला प्रशासन मामले के सामने आने के बाद अलर्ट पर है। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आम लोगों को कोरोना की एक और लहर का डर सताने लगा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...