बेमेतरा कांड अपडेट: बिरनपुर में मृतक भुनेश्वर साहू के परिवार वालों से सीएम बघेल ने की फोन पर बात, ढ़ांढस बंधाते हुए बोले – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर की घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री का आभार वक्त करते हुए कहा कि जो आपके द्वारा इस संकट के समय जो पहल की गई है उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान मृतक के परिवारजनों के साथ छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू और प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...