CG – कांस्टेबल की मिली लाश: दोस्त के घर सोया था रात को… अगले दिन संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की डेड बॉडी… जांच में जुटी पुलिस

कांस्टेबल की मिली लाश, दोस्त के घर सोया था रात को

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आरक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। जवान का नाम क्रांति सिंह है बताया जा रहा है। वो पुलिस लाइन में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक मृतक कांस्टेबल का घर दूसरी जगह है, लेकिन वो पिछली रात को ITI चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था। यहीं उसकी संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।

आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आरक्षक न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। आरक्षक की मौत प्राकृतिक है या संदिग्ध? इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं परिजनों और दोस्तों से भी इस संदर्भ में पूछताछ की जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...