CG के कर्मचारियों के लिए काम की खबर: राज्य सरकार ने जारी की कर्मचारियों के इलाज के लिए अस्पतालों की लिस्ट… एक ही क्लिक में देखिए 2023-24 की मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल लिस्ट

State government released list of hospitals for treatment of employees

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के इलाज के लिए मान्यता प्राप्त 92 निजी अस्पतालों की लिस्ट जारी की है। इसमें राजधानी रायपुर के साथ-साथ अन्य शहरों के भी अस्पताल शामिल हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ से बाहर सिर्फ नागपुर स्थित एक हॉस्पिटल के साथ अनुबंध किया गया है। यहां भी सिर व गले की सर्जरी की सुविधा रहेगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

देखिए लिस्ट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...