डोंगरगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, पति-पत्नी हुए सड़क हादसे का शिकार; ट्रक की चपेट में आने से महिला की हो गई मौके पर मौत

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पति-पत्नी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे 46 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों पति-पत्नी दो पहिया वाहन में पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। यह घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रुभाठ का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंडी, डोंगरगढ़ निवासी सरिता बाई, पति मदन पटेल, उम्र 46 वर्ष दुपहिया वाहन से पारिवारिक कार्यक्रम छठी में शामिल होने पास के ही गांव नागतराई जा रहे थे। इस दौरान कुर्रुभाठ गांव में वे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए जिससे सरिता बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मदन पटेल को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...