भाजपा नेता की हत्या: बीजेपी किसान मोर्चा नेता को मारी गोली, ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बीजेपी किसान मोर्चा नेता को मारी गोली, ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले के मटियाला इलाके में एक बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. हमला उस समय हुआ जब बीजेपी किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के नेता सुरेंद्र मटियाला अपने ऑफिस में बैठे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्र मटियाला को 6 गोली मारी गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं.

जानकारी के मुताबिक मटियाला रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुरेंद्र मटियाला पर कई राउंड फायरिंग की. सुरेंद्र मटियाला नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और पूर्व निगम पार्षद भी रह चुके थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन के मुताबिक थाना बिंदापुर इलाके से फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक 60 वर्षीय सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे तभी उन पर हमला हो गया. उन्हें पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा का बेहद करीबी माना जाता था.

हत्यारों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम
इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या किसलिए की गई इसका मकसद अभी साफ नहीं है. हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...