भिलाई में स्पा सेन्टर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट; दुर्ग SP Dr. Abhishek Pallava ने संचालक, आरोपियों की ली क्लास… लड़कियों से पूछा अंदर क्या चल रहा था ? पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान; देखिये लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • देहव्यापार का चल रहा था काला धंधा
  • स्पा सेन्टर का संचालक के साथ 9 लोगो की गिरफ्तारी
  • पुलिस ने किया स्पा सेन्टर को सील
  • लड़कियों को भेजा गया सखी सेंटर

भिलाई। सोमवार को दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई के सूर्या मॉल स्पा सेन्टर में ट्रीटमेन्ट के नाम से अनैतिक व्यापार का गोरख धंधा संचालित हो रहा है। उक्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक मिलाई नगर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा मुखबीर सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु चौकी स्मृतिनगर आमद आया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपी संचालक, आरोपियों और लड़कियों से पूछा की अंदर क्या चलता था।

देखिये प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो :-

पाइंटर नियुक्त कर 500-500 /- रू. के तीन नोट मय हस्ताक्षर रवाना किया गया। बाद हमराह उप निरी प्रमोद श्रीवास्तव चौकी प्रभारी, स्टॉफ एवं स्वतंत्र गवाहो के एसेंस द स्पा सूर्या मॉल द्वितीय माले में छापा मारा गया। जहाँ 08 पीड़िता महिलो को 08 ग्राहको साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। अपराध धारा 3,4,5,7, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा कार्यवाही के दौरान पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की जाकर मानव तस्करी के संबध में भी जांच की जा रही है। दुर्ग पुलिस के द्वारा ऐसे अन्य सेंटरों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी भी तरह के अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।

https://bhilaitimes.com/big-update-in-bhilai-sex-racket-in-spa/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में किसानों की बड़ी हुंकार : महानदी भवन...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धान की कीमत बढ़ाने,...

मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा हमला : चुनाव...

बलौदाबाजार। मतदाता सूची में कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।...

छत्तीसगढ़ की जेलों में खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों और बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव स्थित ओपन जेल की सुरक्षा व्यवस्था को...

कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट : डिप्टी सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े महंगाई भत्ते के मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। फेडरेशन...