दिनदहाड़े गोली मारकर छात्रा की हत्या: एग्जाम देकर कॉलेज से घर जा रही थी BA की छात्रा… बाइक सवारों ने सिर पर मारी गोली… मौके पर ही हो गई मौत, आरोपी तमंचा छोड़कर हुए फरार

Girl student shot dead in broad daylight

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर दो बाइक सवारों ने छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं, मौके से हमलावर तमंचा छोड़कर भाग गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बदमाशों ने थाने से 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया है.

दरअसल, यह पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरा तिराहे का है. रोशनी अहिरवार एट में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी. जब वह परीक्षा देकर अपने घर वापिस जाने के लिए कोटरा तिराहे की तरफ जा रही थी. तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे. जिसमें एक युवक ने उसकी सिर पर तमंचे से गोली मार दी और मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में फैली दहशत
दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े मगर पल्सर सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए. घटना की जानकारी मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई. इस घटना के बाद इलाके का बाजार बंद हो गया, साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने जिस जगह घटना को अंजाम दिया है, वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि यह घटना एट थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. पुलिस को मौके से तमंचा और कुछ अहम सबूत भी मिले हैं.चार टीमें बनाई गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...