Durg कलेक्टर का जनहित में बड़ा फैसला: शासकीय उचित मूल्य दुकान के समय में हुआ बदलाव, मिलेगी बड़ी राहत… MLA अरुण वोरा ने की थी मांग

  • शासकीय उचित मूल्य दुकान को लेकर 4 घंटे के भीतर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
  • भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 7ः00 से 12ः00 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7ः00 बजे तक के बीच में मिलेगा राशन
  • स्कूल संबंधी पुस्तकों व यूनिफार्म के लिए स्कूल प्रबंधन पालकों को नहीं कर पाएगा बाध्य, कमीशनखोरी पर लगेगी रोक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जनहित में बड़ा फैसला लिया हैं। जनदर्शन के समक्ष शहर के MLA अरुण वोरा द्वारा भीषण गर्मी को मद्दे नजर रखते हुए जनहित में शासकीय उचित मूल्य दुकान खाद्य एवं खाद्यान्न वितरण के समय परिवर्तन को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के अनुसार भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य रूप से वृद्ध जन जो कि शासकीय उचित मूल्य दूकान से राशन प्राप्त करते हैं। उनको सहूलियत देने के लिए समय में परिर्वतन की मांग की गई थी। जिसमें सुबह 7ः00 से 12ः00 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7ः00 बजे तक के नवीन समय के लिए मांग रखी गई थी। जनहित को ध्यान में रखकर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के लिए मात्र 4 घंटे के भीतर ही आदेश जारी किया। ताकि आमजन का हित प्रभावित न हो और सुलभता के साथ उन्हें राशन प्राप्त हो सके।

गांधी मेमोरियल स्कूल अहिवारा से संबंधित शिकायत लेकर एक पालक कलेक्टर जनदर्शन पहुंचा था। जहां उसने स्कूल प्रबंधन के ऊपर सावालिया निशान खड़े किए थे। आवेदक का कहना था कि स्कूल में हर वर्ष प्रत्येक कक्षा की पुस्तकों में परिर्वतन किया जाता है। इसके साथ ही साथ ये पुस्तकें स्कूल को कमीशन देने वाले संबंधित दुकानों में ही उपलब्ध रहती हैं। नर्सरी से प्राथमिक कक्षा तक की पुस्तकों के लिए 3 हजार से 4 हजार रूपए की राशि खर्च करनी पड़ती है। जिसका भुगतान कर पाना सामान्य वर्ग के परिवार के लिए संभव नहीं है।

परंतु बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए यह पालक की मजबूरी बन जाती है, कि वो ऊंची दरों पर इन पुस्तकों को खरीदे। गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार कमीशन के इस खेल का शिकार लगातार हो रहा है। इसलिए आवेदक का कलेक्टर से निवेदन था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा की जा रही मनमानी पर लगाम कसी जाए। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई व कोई भी स्कूल प्रबंधन मनमानी न कर सके इसके लिए शिक्षा निति के तहत् तय गाईड लाईन के अनुसार स्कूल अपना संचालन करे, इसके लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में 151 आवेदन प्राप्त हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...