CG बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला: MLA मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पार्वती समेत कई लोग बाल-बाल बचे… सभा से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने की फायरिंग

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। विधायक के काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। हालांकि फायरिंग में कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।

विधायक और उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि, गंगालूर हाट-बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी। तभी पदेडा गांव के नजदीक नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी की। हालांकि काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...