CG – सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत: स्कूल जा रहीं थी महिला टीचर… अनियंत्रित होकर खड़े मालवाहक में जा घुसी स्कूटी… मौके पर ही हो गई मौत

CG – सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गए है। हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक में जा घुसी और टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हादसा मस्तूरी मुख्य मार्ग के लालखदन के पास हुआ। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शिक्षिका का नाम रीता सिदार है। वह दर्रीघाट हाई स्कूल में पढ़ाती थी। शिक्षिका रीता सिदार रोज की तरह स्कूल जा रही थी, तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...