भिलाई के ATM मशीन से कैसे कर ली सवा लाख की ठगी…ये हर किसी के साथ हो सकता है, ये केस सबक देने वाली

भिलाई। ये बात सच है कि जब आप एटीएम मशीन में जाए तो आप किसी अन्य के सामने पैसे न निकाले और किसी को कार्ड न दें। यही नहीं, किसी को भी गलती से कार्ड का पिन नंबर न बताए। अगर इन तीनों बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।

ताजा मामला, वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां ठगी हुई है कार्ड बदलकर। एटीएम बदलकर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई किया है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि साकेत नगर, कोहका वार्ड नं 13 भिलाई निवासी आजू राम साहू ने शिकायत किया है कि वैशाली नगर स्थित एसबीआई के एटीएम से रकम निकासी के लिए गया था। 9 हजार रुपए एटीएम से निकाला गया।

तीन अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के पीछे खड़े थे। एटीएम कार्ड को निकालकर अपने पास रख लिया और फर्जी एटीएम कार्ड पीड़ित को देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित के पास मोबाइल पर खाते से 1 लाख 6 हजार रुपए निकालने का मैसेज आया। परेशान पीड़ित ने घटना की सूचना वैशाली नगर पुलिस को दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...