दुर्ग के ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही चोरी: ज्वेलरी शॉप से पार कर दिए सोने-चांदी और कैश…CCTV खंगाल रही पुलिस

भिलाई। ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीसी कैमरे में चोरी करता अज्ञात आरोपी दिखाई दे रहा है।

अंडा पुलिस ने बताया कि गवली पारा वर्धमान जैन भवन बजरंग चौक दुर्ग निवासी सतीश सोनी गणेश ज्वेलर्स के नाम से ग्राम अंडा के पुराना बस स्टैंड के पास ज्वेलरी शॉप पांच दिन पहले खोला था। 18 अप्रैल की सुबह दुकान खोला और शाम को अपनी शाप बंद कर घर निकल गया था।

बुधवार की सुबह दुकान मालिक ने कॉल कर बताया कि शटर का ताला टूटा पड़ा है। सतीश मौके पर पहुचा और दुकान देखने पहुंचा। अज्ञात ने दुकान से करीब दो से तीन किलो चांदी और 5-6 ग्राम सोने के जेवरात और नगदी 2 हजार रुपए गायब था।

चोरी की कीमत 2 लाख रुपए है लेकिन पुलिस इसे 97 हजार की चोरी बता रही है। बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर सीसी कैमरा भी लगा हुआ है। उसमें एक युवक चोरी करते पुलिस को फूटेज मिला है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...