BJP भिलाई में मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठ में नियुक्ति; सुपेला मंडल के प्रभारी होंगे शिवसागर मिश्रा… वैशाली नगर की जिम्मेदारी अमर सोनकर को मिली; देखिये पूरी लिस्ट

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में नियुक्ति की नै लिस्ट जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू जिला भिलाई के प्रभारी संदीप शर्मा व सहप्रभारी चेम्मन देशमुख के सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बीचपुरिया ने मंडल सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के लिए निम्न पदाधिकारियों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है।

  • जिसमें सुपेला मंडल के प्रभारी शिवसागर मिश्रा
  • वैशाली नगर मंडल अमर सोनकर
  • पूर्व मंडल राजकुमार राणा
  • जामुल मंडल मनीष अग्रवाल
  • महिला मोर्चा प्रभारी मिथिला खिचरिया
  • खुर्सीपार मंडल महेश वर्मा

इसी प्रकार मीडिया विभाग, सोशल मीडिया विभाग, आईटी सेल विभाग, बूथ सशक्तिकरण अभियान , भाजपा प्रदेश कार्यालय से संपर्क इन सभी का सामूहिक प्रभार इंजी. जयप्रकाश यादव, कैंप मंडल प्रभारी के. गणपति, कुम्हरी मंडल कीर्ति नायक, रिसाली मंडल विजेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी दिलीप पटेल, उपासना साहू को महिला मोर्चा, सहप्रभारी संजय सिंह। मन की बात कार्यक्रम प्रभारी, बसंत प्रधान को संगठन, समाज एवं समरसता के संपर्क प्रमुख, रेखा राम बंछोर चरौदा मंडल, किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी विजय जायसवाल, पश्चिम मंडल के प्रभारी बनाया गया।

संगठन के प्रभारी के नियुक्ति होने के बाद जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने पदाधिकारीयो से कहा कि आप सभी को अपने कर्तव्य में 24 घंटे देने होंगे। हर कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने होंगे बड़े ही विश्वास के साथ आप सभी को संगठन द्वारा दायित्व दिया गया है एवं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...