दुर्ग में 9 KG ड्रग्स के साथ पेडलर गिरफ्तार: खुलेआम बेच रहा था मादक प्रदार्थ… पुलिस ने मारी रेड, 9 किलो गांजा जब्त; NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहीम “जिओ खुलकर ” जारी है। गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई में एक आरोपी से 9 किलोग्राम मादक प्रदार्थ, गांजा बरामद किया। आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रह है कि, पूर्व में अवैध गांजा बिक्री करने वालो पर पुलिस द्वारा नजर रखा जा रहा है। इसी दौरान पेट्रालिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा तिरंगा चौक के पास रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक सफेद कपड़े के थैला में गांजा रखकर अवैध लाभ अर्जित करने गांजा बिक्री कर रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, आरोपी पूर्व में भी गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा गया है। मुखबीर की सूचना से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया फिर पुलिस की टीम द्वारा रेड की कार्यवाही की गई। मुखबीर ने बताया की इस स्थान पर एक व्यक्ति एक सफेद झोला अंदर गांजा रख बेच रहा था। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजकुमार ठाकुर, पिता स्व पंचम ठाकुर, उम्र 50 साल, निवासी तिरंगा चौक स्टेशन मरोदा का रहने वाला बताया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर सफेद झोला से 6 पैकेट प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ मादक प्रदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन करीबन 09 किलोग्राम कीमती 54000 रू एवं गांजा बिकी रकम 850 रू मिला हैं।

आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और विधिवत गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई ममता अली शर्मा, सउनि सुरेन्द्र तारम, प्रआर० सूरज पाण्डेय, राजेश देवांगन आरक्षक किशन साहू, रवि बिसाई, अजित यादव, लक्ष्मीनारायण, संजय निर्मलकर, चंदन भास्कर, विकास शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेचा एवं निरीक्षक ममता अली शर्मा के मार्गदर्शन में निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थ मादक द्रव्य गांजा विक्री कर नशा का व्यापार करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके परिपालन में नशा मुक्त करने हेतु पृथक से टीम तैयार किया गया और सफल कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...