भिलाई ब्रेकिंग – भतीजे को लेकर घर लौट रहा था चाचा… सिग्नल खुलने का कर रहा था वेट… तभी आ गया ट्रेलर की चपेट में, उपचार के दौरान तोड़ा दम

भिलाई। भिलाई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक चाचा अपने भतीजे को लेकर घर से लौट रहा तभी ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि भिलाई-3 में राम मंदिर के पास निवासी सुरेश देवांगन 53 वर्ष अपने भतीजे के यहां गुरुवार की शाम बाइक से रुआबांधा गया हुआ था। देर शाम को भिलाई-3 लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास रेड सिग्नल खुलने का इंतजार सुरेश कर रहा था। इस दौरान ट्रेलर सीजी 07 एए 3486 का चालक ने यू टर्न लेकर दूसरे दिशा की ओर मोड दिया। तभी सिग्नल शुरु होने से सुरेश देवांगन ट्रेलर के चपेट में आ गया। बाइक में बैठा 12 वर्षीय भतीजा हिमांशु दूसरी ओर गिर पड़ा। वहीं सुरेश देवांगन के सिर पर गंभीर चोट लगी। हिमांशु ने सुरेश देवांगन को एक कार चालक से मदद मांगी और भिलाई-3 तक लेकर गया। वहां से परिजन उसे नजदीक के अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान रात को सुरेश देवांगन की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक नाबालिग बेटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...